अपने दिल्ली वाले घर में एक दिन रुकने का मौका दे रहे हैं गौरी और शाहरुख खान

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी एवं मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान किसी एक भाग्यशाली दंपति को दिल्ली में अपने फिर से डिजाइन किए घर में एक रात गुजारने का मौका दे रहे हैं जिसके लिए आवेदन करना पड़ेगा।

गौरी ने कहा कि घर में उनकी और शाहरुख के प्रेम तथा उनके बच्चों आर्यन (23), सुहाना (20) तथा अबराम (सात) के साथ उनके परिवार की झलक मिलती है।

शाहरुख के मशहूर पोज की तर्ज पर शुरू हुई ‘होम विद ओपन आर्म्स’ नाम की इस मुहिम के तहत भारतीय प्रशंसक इस घर में रातभर रुकने का मौका जीतने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस मुहिम की शुरुआत 18 नवंबर को हुई थी और विजेता को यह मौका 13 फरवरी 2021 को मिलेगा।

विजेता दंपति की घोषणा 15 दिसंबर को की जाएगी।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: