वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एक संसदीय प्रश्न के उत्तर में बताया कि भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2020-21 में 87.35 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 154.66 अमेरिकी डॉलर हो गया। वित्त वर्ष 2021-22 में अरब, साल-दर-साल आधार पर 77.06 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। चालू वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान, अप्रैल-अक्टूबर 2022 की अवधि के लिए, भारत और जीसीसी के बीच द्विपक्षीय व्यापार 111.71 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो वित्त वर्ष 2021-22 की इसी अवधि के दौरान 79.49 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। यह साल-दर-साल आधार पर 40.53 प्रतिशत की वृद्धि है। वित्त वर्ष 2017-18 से वित्त वर्ष 2021-22 की अवधि के दौरान, भारत और जीसीसी के बीच द्विपक्षीय व्यापार चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर के आधार पर 10.57 प्रतिशत बढ़ा है।
फोटो क्रेडिट : https://en.wikipedia.org/wiki/Anupriya_Patel#/media/File:Anupriya_patel_office.png