छत्रपति संभाजीनगर, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने महाराष्ट्र के अमरावती नगर निकाय में महापौर चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार का समर्थन करने पर पार्षद मीरा कांबले को निष्कासित कर दिया है।
पीटीआई भाषा से एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने कहा कि अमरावती नगर निगम चुनावों में 12 सीट जीतने वाली पार्टी ने शुक्रवार को हुए महापौर और उप महापौर चुनावों के दौरान तटस्थ रहने का फैसला किया है।
उन्होंने बताया कि हालांकि कामले ने पार्टी के रुख को नजरअंदाज करते हुए भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार श्रीचंद तेजवानी का समर्थन किया।
जलील ने बताया कि इस घटना के मद्देनजर एआईएमआईएम ने कांबले को पार्टी से निष्कासित कर दिया है और उन्हें अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि अमरावती में पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common