अमित शाह ने असम के कछार में भारत-बांग्लादेश सीमा का निरीक्षण किया

नाथनपुर (असम), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के कछार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा का निरीक्षण किया।

नाथनपुर सीमावर्ती गांव के अपने दौरे के दौरान शाह के साथ मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य सरकारी अधिकारी मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि शाह ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि गृह मंत्री ने यहां बीएसएफ के शिविर में शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और प्रदर्शित किए गए हथियारों का निरीक्षण किया।

उन्होंने सीमा के पास एक बरगद का पेड़ भी लगाया। असम बांग्लादेश के साथ 267.5 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है जिसमें भूमि और नदी सीमा दोनों शामिल हैं।

यह सीमा धुबरी दक्षिण सालमारा-मनकाचर कछार और करीमगंज जिलों के कुछ हिस्सों को कवर करती है। कछार में सीमा का 27.3 किलोमीटर हिस्सा पड़ता है। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: