अमेरिका ने मानवाधिकार के मुद्दे पर चीन, म्यामां और अन्य पर प्रतिबंध लगाया

वाशिंगटन, अमेरिकी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर शुक्रवार को चीन, म्यामां, उत्तर कोरिया और बांग्लादेश के 15 लोगों और 10 कंपनियों पर आर्थिक व यात्रा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

वित्त विभाग द्वारा की गई घोषणा में एक चीनी कंपनी पर भी निवेश प्रतिबंध लगाया गया है जो सरकार की बड़े पैमाने पर निगरानी की कथित कार्रवाई से जुड़ी हैं।

अमेरिका ने जिन कंपनियों या लोगों पर प्रतिबंध लगाया है उनमें चीन सरकार के दो अधिकारी, चीनी कंपनी सेंसी टाइम ग्रुप लिमिटेड शामिल भी है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: