अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने कालकाजी में रोड शो किया

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कालकाजी में रोड शो किया। आतिशी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं। भीड़ को संबोधित करते हुए आतिशी ने कहा कि 5 साल कालकाजी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने सीवर पाइपलाइन बिछवाई, सड़कें और गलियां बनवाईं। आतिशी ने वादा किया कि बाकी काम भी जल्द ही पूरे हो जाएंगे। केजरीवाल ने कहा, “कालकाजी की जनता खुलकर बोल रही है- स्कूल सुधरे हैं, मोहल्ला क्लीनिक बने हैं, सुविधाएं बढ़ी हैं…जिसने काम किया है, हम उसकी सरकार बनाएंगे। हम आप को जिताएंगे।” https://x.com/AamAadmiParty/status/1886375876234809824/photo/4

%d bloggers like this: