अरविंद केजरीवाल के शीशमहल बंगले के निर्माण में जनता के पैसे की लूट के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया। अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर यह प्रदर्शन किया गया और इसका नेतृत्व दिल्ली भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया। दिलचस्प बात यह है कि इस प्रदर्शन में कैलाश गहलोत भी शामिल हुए, जो हाल ही में आप से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हैं।“अब भाजपा कार्यकर्ताओं का संघर्ष रंग ला रहा है, कार्यकर्ताओं के संघर्ष ने केजरीवाल की नींद उड़ा दी है; राजतंत्र का अनुभव कर सत्ता का आनंद ले रहे केजरीवाल को यह पता होना चाहिए कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहां वोट की ताकत से सत्ता बदलती है, दिल्ली की जनता यह सवाल पूछ रही है कि इस शीशमहल में इतनी आलीशान जिंदगी जीने का सामान कहां से आया? दिल्लीवासियों की गाढ़ी कमाई के दुरुपयोग से या दिल्ली में शराब और विभिन्न घोटालों से या फिर आप की पंजाब सरकार से?सचदेवा ने कहा, “आज हजारों कार्यकर्ताओं के साथ केजरीवाल के “शीशमहल” से जुड़े नित नए घोटालों के खिलाफ एक विशाल प्रदर्शन किया गया, जिसने दिल्ली की जनता के भरोसे को तार-तार कर दिया है।” https://x.com/Virend_Sachdeva/status/18595