दिल्ली की सीएम आतिशी ने रोहिणी सेक्टर 27 में एक नए स्कूल का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रोहिणी सेक्टर 27 में एक नए स्कूल का उद्घाटन किया। आतिशी ने कहा कि 121 कमरे, 10 लैब, एक शानदार लाइब्रेरी, लिफ्ट आदि जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्कूल यह सुनिश्चित करेगा कि आसपास के क्षेत्र के 2000 बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने घर के पास ही बेहतरीन शिक्षा मिलेगी।दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि देश भर से लोग अपने बच्चों को अच्छी जिंदगी देने और बेहतर भविष्य के लिए दिल्ली आते हैं। अरविंद केजरीवाल जी ने सरकारी स्कूलों की कायापलट कर आम लोगों का यह सपना पूरा किया है और यह साबित कर दिया है कि अच्छी शिक्षा पाकर गरीब बच्चा अब गरीब नहीं रहेगा। इसलिए दिल्ली की जनता एक बार फिर शिक्षा पर काम करने वाली सरकार चुनेगी।https://x.com/AtishiAAP/status/1859511481521324125/photo/4

%d bloggers like this: