आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से बातचीत की। यह बातचीत ‘शिक्षा पर बात, माता-पिता के साथ’ कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई थी।
इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी मौजूद थीं। बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने अभिभावकों से शिक्षा व्यवस्था के बारे में उनकी राय मांगी और कहा, “दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में हमने जो हासिल किया है, वह तो बस एक छोटा सा पौधा है। इसे रौंदने से इस देश में गरीब बच्चों की शिक्षा का कोई भविष्य ही नहीं बचेगा।” केजरीवाल ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया और आतिशी द्वारा किए गए कामों की भी सराहना की।
आप की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कार्यक्रम में शामिल अभिभावकों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल से पहले सरकारी स्कूलों की हालत बहुत खराब थी, देश के किसी भी राज्य में उनके द्वारा दिल्ली में बनाए गए स्कूलों जैसे स्कूल नहीं हैं। https://x.com/AamAadmiParty/status/1855653821340430610/photo/1