10 नवंबर को दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने स्कूली बच्चों और दिल्ली के बाहरी इलाकों में आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए 2 नए बस रूटों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर बिजवासन विधायक भूपेंद्र सिंह जून भी मौजूद थे। दो नए बस रूट 892 एसटीएल (नानाखेड़ी-इंदिरा गांधी अस्पताल, द्वारका सेक्टर-10 वाया धूल सिरस-बामनोली गांव) और 892 एसपीएल (धूल सिरस-गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल छावला गांव) हैं। पिछले हफ्ते मैं धूलसिरस गांव गया था और वहां कुछ स्कूली बच्चों ने मुझसे स्कूल के लिए बस चलाने का अनुरोध किया था। स्कूली बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज धूलसिरस गांव में बस रूट नंबर 892 एसपीएल पर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के साथ बस को हरी झंडी दिखाई गई। मुझे खुशी है कि अब बस धूलसिरस गांव से छावला दिल्ली सरकारी स्कूल तक रोजाना सुबह और दोपहर में चलेगी, जिससे स्कूली बच्चों को आने-जाने में सुविधा होगी।