अरविंद केजरीवाल ने द्वारका में पदयात्रा की

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने द्वारका में पदयात्रा की। अरविंद केजरीवाल के साथ द्वारका से विधायक विनय मिश्रा भी मौजूद थे। द्वारका में अपने भाषण में केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल को रोकने की बजाय अमित शाह को दिल्ली में अपराध रोकने चाहिए। दिल्ली में अपराध इतने बढ़ गए हैं कि आज दिल्ली की बेटियां घर से बाहर निकलने से डरती हैं। दिल्ली की जनता ने मुझे बिजली, स्कूल और अस्पताल ठीक करने की जिम्मेदारी दी और मैंने यह किया। मैंने बिजली मुफ्त की और बेहतरीन स्कूल और अस्पताल बनवाए। आपने अमित शाह को कानून व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी दी, उन्होंने पूरी दिल्ली में गैंगवार शुरू कर दिया।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1861778170078204366/photo/1

%d bloggers like this: