दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण के नाम पर दिल्ली से करोड़ों रुपए लूटे! 22 करोड़ रुपए का स्मॉग टावर एक साल में ही जंग खा गया और अब बंद पड़ा है। आप ने ऑड-ईवन के नाम पर 53 करोड़ रुपये बरबाद कर दिए, लेकिन कुछ नहीं किया। सिरसा ने कहा कि केजरीवाल की अक्षमता के कारण दिल्लीवासियों को पिछले 10 सालों से प्रदूषित हवा में रहना पड़ रहा है।
सिरसा की यह टिप्पणी उस दिन आई है, जब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट सत्र के दौरान सदन के पटल पर दिल्ली में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम और शमन पर परफॉरमेंस सीएजी रिपोर्ट 2022 पेश की।
Photo : Wikimedia