अरविंद केजरीवाल ने विश्वास नगर में पदयात्रा की

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वास नगर में पदयात्रा की। केजरीवाल ने इलाके के लोगों से बातचीत की।लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि विश्वास नगर के लोग अब ऐसा विधायक चाहते हैं जो ‘काम की राजनीति’ करे। केजरीवाल ने कहा, ”पूरी दिल्ली में बहुत सारे विकास कार्य हुए लेकिन विश्वास नगर में एक भी काम नहीं हुआ, क्योंकि यहां से विधायक भाजपा से हैं, जो बहुत अच्छा लड़ते हैं लेकिन काम नहीं करते।” विश्व नगर उन कुछ विधानसभा क्षेत्रों में से एक है, जहां आप जीत नहीं पाई है। भाजपा के ओपी शर्मा 2013 से विश्वास नगर सीट पर काबिज हैं।https://x.com/AamAadmiParty/status/1864673349751689592/photo/1

%d bloggers like this: