दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। गोयल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी उम्र को देखते हुए राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। राम निवास गोयल 2015 से दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वह शाहदरा से दिल्ली विधानसभा के सदस्य हैं।दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा: “हम सभी के लिए यह अत्यंत भावुक क्षण है कि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री राम निवास गोयल जी ने चुनावी राजनीति से संन्यास ले लिया है। अपने सिद्धांतों, सादगी और निस्वार्थ सेवा से उन्होंने राजनीति में जो आदर्श स्थापित किए, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। गोयल साहब, आप हमारे अभिभावक थे, हैं और रहेंगे। आपने सदन को न केवल नेतृत्व दिया, बल्कि उसे गरिमा, मर्यादा और नई पहचान भी दी। बढ़ती उम्र के कारण उनका यह निर्णय हमें यह भी सिखाता है कि राजनीति सेवा का माध्यम है, कुर्सी से चिपके रहने का नहीं। आपका पत्र, जिसमें आपने पार्टी विधायकों और जनता का आभार व्यक्त किया है, आपकी विनम्रता और कृतज्ञता को दर्शाता है। आपने अपने कार्यों से राजनीति को नई ऊंचाइयां दी हैं और दिखाया है कि सेवा की भावना सबसे बड़ा पद है। आपका अनुभव, मार्गदर्शन और स्नेह हमेशा हमारी ताकत रहेगा। दिल्ली की राजनीति और आम आदमी पार्टी के इतिहास में आपका योगदान अमिट है।”Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: