अर्जुन अटवाल मैक्सिको ओपन में संयुक्त 65वें स्थान पर

वालार्टा (मैक्सिको), भारत के गोल्फर अर्जुन अटवाल ने मैक्सिको ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दौर में सहज शुरुआत करते हुए एक अंडर 70 का स्कोर बनाया जिससे वह संयुक्त 65वें स्थान पर हैं। पिछले महीने अपना 50 वां जन्मदिन मनाने वाले अटवाल ने दो बर्डी बनाई और इस बीच एक बोगी भी की। अटवाल अभी पीजीए टूर के अलावा 50 वर्ष से अधिक खिलाड़ियों के लिए होने वाले पीजीए चैंपियनशिप टूर में भी खेल रहे हैं।

            भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी अक्षय भाटिया ने 68 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 31वें स्थान पर हैं। भारतीय मूल के एक अन्य खिलाड़ी आरोन राय ने 71 का स्कोर बनाया और वह पहले दौर के बाद संयुक्त 81वें स्थान पर हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: