असम में अंतिम मतदाता सूची जारी, मसौदा सूची में शामिल 2.43 लाख से अधिक नाम हटाए गए

गुवाहाटी, असम में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई जिसमें मसौदा सूची में शामिल 2.43 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में लगभग 12.5 करोड़ पुरुष 12.4 करोड़ महिला और 343 तृतीय लिंग मतदाताओं के नाम शामिल हैं।

असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दावों और आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है जिसमें कुल 2.49 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि यह संख्या मसौदा मतदाता सूची में शामिल नामों से 0.97 फीसदी कम है। इसमें कहा गया है कि अंतिम मतदाता सूची में मसौदा सूची में शामिल 2.43 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए हैं।

बयान के मुताबिक पिछले साल 27 दिसंबर को प्रकाशित मसौदा सूची में 2.52 करोड़ मतदाताओं के नाम थे। असम में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।\क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: