अहमदाबाद गुजरात विश्वकोष ट्रस्ट के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 30 नवंबर से अहमदाबाद में एक सप्ताह तक चलने वाला ‘विश्व संस्कृति पर्व’ आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने यह जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि छह दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस समारोह में साहित्य सिनेमा रंगमंच और संगीत समेत विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी।
गुजरात विश्वकोष के न्यासी कुमारपाल देसाई ने संवाददाताओं से कहा ‘‘यह महोत्सव संवादों कलात्मक प्रदर्शनों व्याख्यानों पुरस्कार समारोह और नाट्य प्रदर्शन का एक समृद्ध मिश्रण होगा।”
गुजरात विश्वकोष ट्रस्ट की स्थापना दो दिसंबर 1985 को प्रसिद्ध विद्वान धीरूभाई ठाकर के मार्गदर्शन में एक व्यापक गुजराती भाषा का विश्वकोष बनाने के लिए की गई थी। गुजराती विश्वकोष का पहला खंड 1989 में प्रकाशित हुआ था।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common