दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने हाथी घाट, आईटीओ पर छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, छठ के महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर आज दिल्ली के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण छठ घाटों में से एक आईटीओ हाथी घाट का दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने निरीक्षण किया। आतिशी ने कहा कि इस साल अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार शहर भर में 1000 से अधिक स्थानों पर आस्था के इस महापर्व को धूमधाम से मना रही है।बयान में कहा गया है कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आईटीओ समेत सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम जल्द पूरे कर लिए जाएं। https://x.com/AtishiAAP/status/1853381191841239461/photo/1