अरविंद केजरीवाल ने मॉडल टाउन में पदयात्रा की

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान के तहत दिल्ली के मॉडल टाउन में पदयात्रा की।केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जब वह जेल में थे, तब भाजपा और दिल्ली के उपराज्यपाल ने आप सरकार के सभी विकास कार्यों को रोक दिया। उन्होंने कहा, “जब उपराज्यपाल सत्ता में थे, तब मैं 6 महीने जेल में था। अगर भाजपा और उपराज्यपाल चाहते, तो वे 6 महीने में आपके लिए अच्छे काम कर सकते थे, लेकिन उन्होंने आपके काम को रोकने के अलावा कुछ नहीं किया। अब चिंता मत करो, मैं आ गया हूं, आपकी सड़कें बनने लगी हैं, सीवर की सफाई शुरू होने वाली है, जहां भी गंदा पानी आता था, वहां साफ पानी आने लगा है।” केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार जल्द ही महिलाओं और बहनों के खातों में 1,000-1,000 रुपये जमा करने की तैयारी कर रही है।Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: