‘आरआरआर’ और ‘ऑल दैट ब्रीद्स’ को बाफ्टा की नामांकन सूची में जगह मिली

नयी दिल्ली, निर्देशक एस.एस. राजमौली की ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म “आरआरआर”और शौनक सेन की चर्चित डॉक्यूमेंट्री “ऑल दैट ब्रीद्स” को बाफ्टा फिल्म पुरस्कारों की नामांकन सूची में शामिल किया गया है। आयोजकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) ने आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह शुरुआती सूची का चरण है और फिल्में नामांकन के चरण में जाएंगी, जिसके बाद मतदान होगा।

“आरआरआर” 2022 में दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म रही है। इसे ऑस्कर के अलावा गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों की दो श्रेणियों में भी जगह मिली है।

सेन की चर्चित “ऑल दैट ब्रीद्स” भी बाफ्टा पुरस्कारों की दौड़ में शामिल है। इसे शीर्ष पांच डॉक्यूमेंट्री के नामांकन में जगह मिली है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: