इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप राजन कला, पर्यटन, संस्कृति के लिए उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बने

देहरादून, इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति के लिए उत्तराखंड का बुधवार को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजन से यहां अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात करने के बाद यह घोषणा की।

धामी ने कहा, “अपनी साधारण पृष्ठभूमि के बावजूद, पवनदीप ने अपनी प्रतिभा से संगीत जगत में छाप छोड़ी है। उन्होंने देश और दुनिया में उत्तराखंड को लोकप्रिय बनाया है।”

15 अगस्त को संगीत कार्यक्रम इंडियन आइडल का 12वां संस्करण जीतने वाले 23 वर्षीय राजन उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र के चंपावत के रहने वाले हैं।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Twitter

%d bloggers like this: