इंडोनेशिया की लापता पनडुब्बी का पता लगाने में मदद के लिए भारतीय नौसेना ने अपना पोत तैनात किया

नयी दिल्ली, इंडोनेशियाई नौसेना की लापता पनडुब्बी का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना ने बृहस्पतिवार को समुद्र की गहराई में बचाव अभियान चलाने में सक्षम अपने पोत को तैनात कर दिया।

लापता पनडुब्बी में 53 लोग सवार हैं।

इंडोनेशियाई अधिकारियों के मुताबिक जर्मनी में बनी पनडुब्बी ‘केआरआई नांग्गला-402’ बुधवार को उस समय लापता हो गई जब यह बाली जलडमरूमध्य में सैन्य अभ्यास पर थी।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि ‘डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल (डीएसआरवी) इंडोनेशियाई नौसेना की लापता पनडुब्बी की तलाश में मदद करने के लिए विशखापत्तनम से रवाना हो गया।

उन्होंने बताया कि भारतीय डीएसआरवी आधुनिकतम प्रौद्योगिकी से लैस है और समुद्र में समाने वाली पनडुब्बियों का पता लगाने के लिए इसमें ‘सोनार’ उपकरण लगे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि इंडोनेशियाई पनडुब्बी का पता लगाने के लिए सिंगापुर और मलेशिया सहित कई देश अपने बचाव पोत भेज रहे हैं।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: