इरेडा ने केएफडब्ल्यू के साथ ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने विकेंद्रीकृत सौर अनुप्रयोगों के लिए ‘एक्सेस टू क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स’ के वित्तपोषण के लिए के एफ डब्ल्यू अर्थात् केएफडब्ल्यू 6 लाइन ऑफ क्रेडिट के साथ एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते की कुल स्वीकृत राशि 20 मिलियन यूरो है। पूरी राशि का उपयोग 30 मार्च, 2022 तक किया जा चुका है।

एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने विकेंद्रीकृत सौर और विद्युत गतिशीलता के लिए बहुपक्षीय एजेंसी – एडीबी और द्विपक्षीय एजेंसी – केएफडब्ल्यू से ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। ‘विकेंद्रीकृत सौर, विद्युत गतिशीलता और स्मार्ट मीटर’ के लिए एडीबी के ऋण की कुल स्वीकृत राशि 296 मिलियन अमरीकी डालर है। 30 नवंबर, 2022 तक, कार्यक्रम के लिए 73 मिलियन अमरीकी डालर का उपयोग किया जा चुका है। केएफडब्ल्यू के ‘विकेंद्रीकृत सौर और प्रकाश’ के ऋण के लिए कुल स्वीकृत राशि यूरो 200 मिलियन है। 30 नवंबर, 2022 तक कार्यक्रम के लिए 9 मिलियन यूरो का उपयोग किया जा चुका है।

यह जानकारी 22 दिसंबर, 2022 को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बिजली और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने दी।

फोटो क्रेडिट : https://mobile.twitter.com/IREDALtd/photo

%d bloggers like this: