ईरान ने अमेरिकी ड्रोन को जब्त किया और फिर छोड़ दिया: अमेरिकी नौसेना

दुबई, मध्यपूर्व में तैनात अमेरिकी नौसेना की 5वीं फ्लीट ने कहा है कि ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने फारस की खाड़ी में पहले अमेरिकी समुद्री ड्रोन को जब्त कर लिया और फिर बाद में छोड़ दिया।

फ्लीट के प्रवक्ता कमांडर टिमोथी हॉकिंस ने मंगलवार को कहा कि रिवॉल्यूशनरी गार्ड के एक पोत ने ‘सेलड्रोन एक्सप्लोरर’ को जब्त करने का प्रयास किया।

हॉकिंस ने कहा कि रिवॉल्यूशनरी गार्ड का पोत ड्रोन को अपने साथ ले जा रहा था। तभी अमेरिकी नौसेना का पोत और हेलीकॉप्टर उसके पास पहुंच गया।

हॉकिंस ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि नौसेना ईरानी नौसैनिकों से बात करती रही, जिसने अंतत: ड्रोन को छोड़ दिया।

ईरान ने घटना के बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ईरान के संकटग्रस्त परमाणु करार को लेकर दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच यह घटना हुई है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: