केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (डॉ) वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू के श्रीनगर-बनिहाल खंड से उधमपुर-रामबन-बनिहाल से श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) का निरीक्षण किया, जिसे जम्मू और श्रीनगर के बीच सभी मौसम में संपर्क प्रदान करने के लिए बनाया जा रहा है।
जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा को आसान बनाने के लिए 35,000 करोड़ रुपये की लागत से 3 कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। इसके तहत जम्मू से उधमपुर-रामबन-बनिहाल और आगे श्रीनगर तक के पहले कॉरिडोर में श्रीनगर से बनिहाल तक का सेक्शन शामिल है। 250 किलोमीटर लंबाई की यह 4 लेन सड़क 16 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। इसमें से 210 किमी के रूट को 4 लेन का पूरा कर लिया गया है, जिसमें 21.5 किमी की 10 सुरंगें शामिल हैं।
इस क्षेत्र में संभावित भूस्खलन पर काबू पाने के लिए भू-तकनीकी और भूवैज्ञानिक जांच के आधार पर इस सड़क को 4 लेन का डिजाइन किया गया है। जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए क्रैश बैरियर और अन्य सड़क सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं।
इस मार्ग के बनने से जम्मू और श्रीनगर के बीच हर मौसम में संपर्क बना रहेगा। श्रीनगर से जम्मू की यात्रा का समय 9-10 घंटे से घटकर 4-5 घंटे हो जाएगा। रामबन और बनिहाल के बीच 40 किमी 4-लेन सड़क का कैरिज-वे जून 2024 तक पूरा हो जाएगा, जिससे श्रीनगर के यात्रियों को राहत मिलेगी।
https://twitter.com/nitin_gadkari/status/1645698774537498624/photo/1