एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल, ‘फ्रंटलाइन’ कर्मियों के लिए नई पोशाक पेश की

नयी दिल्ली, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने चालक दल के सदस्यों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों (यात्रियों से सीधे संपर्क में रहने वाले अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी) के लिए नई पोशाक पेश की है। इस वर्दी में भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक कला और डिजाइन को शामिल किया गया है।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन के पायलट की पोशाक में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान में कहा ‘‘नई पोशाक एक सितंबर से लागू की गई है। इसे चालक दल के सदस्यों हवाई अड्डा सेवाओं विमानन सुरक्षा और उड़ान संचालन टीम में शामिल कर्मचारियों को दिया जा रहा है।’’ एयरलाइन के करीब 8 000 कर्मचारियों में से 5 200 से अधिक कर्मचारियों को नई पोशाक दी जाएगी। इसमें पायलट शामिल नहीं हैं क्योंकि उनकी पोशाक में केवल कुछ बदलाव किए गए हैं।

बयान में कहा गया ‘‘नई पोशाक में तमिलनाडु की कांजीवरम हिमाचल प्रदेश की पट्टू गुजरात की पटोला असम की गामोसा और मध्य प्रदेश की बाघ कला से प्रेरित डिजाइन शामिल किए गए हैं।’’ पोशाक में एयरलाइन के प्रमुख ‘एक्सप्रेस ब्लू’ रंग को आधार बनाया गया है जबकि ‘एक्सप्रेस ऑरेंज’ रंग से इसे उभारा गया है। इन पोशाक को एयरलाइन की डिजाइनर पूजा कृष्णन ने तैयार किया है।

पूजा ने महिला चालक दल के सदस्यों हवाई अड्डा सेवाओं विमानन सुरक्षा और उड़ान संचालन कर्मचारियों की पोशाक के डिजाइन का नेतृत्व किया। पुरुष चालक दल के सदस्यों की पोशाक को टाटा समूह की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के साथ मिलकर विकसित किया गया है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: