एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2 सप्ताह के भीतर 100 रुपये बढ़ा दी गई है। आम लोगों के लिए अब रसोई में खाना बनाना महंगा हो गया है और घरेलू बजट भी प्रभावित होगा। तेल कंपनियों ने रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की। यह एक पखवाड़े में दूसरी वृद्धि है। नए मूल्य निर्धारण के अनुसार, जो लोग सिलेंडर की बुकिंग करेंगे, उन्हें 100 रुपये अधिक देने होंगे। यह बढ़ोतरी गैर-सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम घरेलू और 19 किलोग्राम वाणिज्यिक सिलेंडर पर की गई है।
इस बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में सब्सिडी के बिना 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 694 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 644 रुपये प्रति सिलेंडर थी। 15 दिनों में गैस सिलेंडर की कीमत में यह दूसरी वृद्धि है।
19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। इसकी कीमत अब दिल्ली में 1332 रुपये है।