कर्नाटक ने ‘स्वच्छ परिवहन नीति 2025-30’ पेश की

बेंगलुरु, कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री के. जे. जॉर्ज ने शुक्रवार को ‘इन्वेस्ट कर्नाटक’ 2025 के दौरान स्वच्छ परिवहन नीति 2025-2030 पेश की। आधिकारिक बयान के अनुसार नीति का उद्देश्य कर्नाटक को एशिया के शीर्ष स्वच्छ परिवहन केंद्र के रूप में स्थापित करना है। साथ ही राज्य को टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन परिवेश में तब्दील करने तेजी लाना है। नीति का लक्ष्य स्वच्छ परिवहन मूल्य श्रृंखला में 50 000 करोड़ रुपये का निवेश करना है जिसका मकसद इस क्षेत्र में एक लाख नए रोजगार सृजित करना है। यह कर्नाटक में कुल निवेशित पूंजीगत व्यय पर 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान करता है। बेंगलुरु शहरी तथा बेंगलुरु ग्रामीण क्षेत्र 20 प्रतिशत पूंजीगत व्यय सब्सिडी के लिए पात्र हैं। राज्य में वर्तमान में 5 403 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन हैं और नीति का लक्ष्य सार्वजनिक-निजी भागीदारी के जरिये अतिरिक्त 2 600 स्टेशन स्थापित करना है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार कर्नाटक के बड़े एवं मझोले उद्योग मंत्री एम. बी. पाटिल और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर उपस्थित रहे।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: