कर्नाटक युवा कांग्रेस प्रमुख बिटकॉइन घोटाले की जांच कर रही एसआईटी के समक्ष पेश हुए

बेंगलुरु, कर्नाटक प्रदेश युवा कांग्रेस समिति के अध्यक्ष मोहम्मद हारिस नलपद बिटकॉइन घोटाले से जुड़ी जांच में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को यहां कर्नाटक सीआईडी की एसआईटी के समक्ष पेश हुए। मोहम्मद और उनके भाई उमर हारिस से जून 2024 में भी दो दिनों से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी जिसमें हैकर श्रीकृष्ण रमेश उर्फ श्रीकी द्वारा किए गए खर्चों के लिए हारिस बंधुओं की ओर से किए गए भुगतानों के संबंध में पूछताछ की गई थी जिसमें 2017 और 2018 के बीच श्रीकी के लग्जरी होटलों में ठहरने उनकी यात्रा और अन्य खर्च शामिल थे। श्रीकी को नवंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। मोहम्मद और उमर कांग्रेस विधायक एन ए हारिस के बेटे हैं जो बेंगलुरु विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं। सूत्रों ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) बिटकॉइन घोटाले में दो आरोपपत्रों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है जिसमें पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर सबूत नष्ट कर दिए हैं। एसआईटी ने जून 2023 में बिटकॉइन घोटाले की जांच शुरू की थी।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: