कर्नाटक सरकार ने तीन साल में विज्ञापनों पर 473 करोड़ रुपये खर्च किए: विजयेंद्र

बेंगलुरु, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने मंगलवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर पिछले तीन वर्ष में विज्ञापनों पर 473 करोड़ रुपये खर्च करने और विकास एवं जनकल्याण की अनदेखी करने का आरोप लगाया। विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि सरकार खराब होती सड़कों बेरोजगारी किसानों की बदहाली और ठेकेदारों के लंबित भुगतान जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान करने के बजाय प्रचार पर हर दिन 43 लाख रुपये से अधिक खर्च कर रही है।

विजयेंद्र ने मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा ‘‘विकास शून्य प्रचार में अव्वल! कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने महज तीन वर्ष में विज्ञापनों पर कथित तौर पर 473 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च कर दी। यह हर दिन 43 लाख रुपये से अधिक की राशि है। यह पैसा सड़कें बनाने रोजगार के अवसर पैदा करने या किसानों की मदद करने के बजाय सरकार की छवि चमकाने पर खर्च किया गया।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने प्रचार करने में महारत हासिल कर ली है लेकिन शासन चलाने में नाकाम रही है। उन्होंने दूध की बढ़ती कीमतों बस किराए बिजली शुल्क और आवश्यक सेवाओं की बढ़ती लागत का भी जिक्र किया।

विजयेंद्र ने कहा ‘‘किसान अनिश्चितता सूखे और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। हमारे युवा रोजगार पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बेंगलुरु की सड़कें बदहाल हैं और ठेकेदार अपने बकाया भुगतान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’’ भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकार की पांच गारंटी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि इन योजनाओं को वित्तीय समस्याओं एवं क्रियान्वयन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों की बात आने पर सरकार धन की कमी का हवाला देती है लेकिन प्रचार के लिए उसके पास पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कर्नाटक के लोगों ने इसी के लिए वोट दिया था।

उन्होंने कहा कि किसी सरकार का आकलन उसके प्रकाशित विज्ञापनों की संख्या से नहीं बल्कि लोगों को उपलब्ध कराए गए जीवनस्तर के आधार पर किया जाना चाहिए। विजयेंद्र ने कहा ‘‘कर्नाटक के लोगों को ऐसी सरकार चाहिए जो जमीनी स्तर पर काम करे न कि केवल मीडिया में अपना प्रचार करती रहे।’’ क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: