डाकर, कांगो और रवांडा समर्थित विद्रोहियों ने पूर्वी क्षेत्र में दशकों से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए कतर में एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए। इस घोषणापत्र के तहत विद्रोही स्थायी युद्धविराम और एक महीने के भीतर हस्ताक्षरित एक व्यापक शांति समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं।
‘एसोसिएटेड प्रेस’ के पास मौजूद घोषणापत्र की एक प्रति के अनुसार शांति बहाली के लिए अंतिम समझौते पर 18 अगस्त से पहले हस्ताक्षर किए जाने हैं और यह समझौता कांगो एवं रवांडा के बीच जून में अमेरिका द्वारा आयोजित शांति समझौते के अनुरूप होगा। पूर्वी कांगो के दो प्रमुख शहरों पर कब्जा करने के बाद से यह कांगो और विद्रोहियों दोनों की ओर से पहला सीधा प्रयास है। पड़ोसी रवांडा के समर्थन से ‘एम23’ कांगो के खनिज-समृद्ध पूर्वी क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए लड़ रहे 100 से ज्यादा सशस्त्र समूहों में सबसे प्रमुख सशस्त्र समूह है।
संघर्ष के कारण कांगो में 70 लाख लोग विस्थापित हुए हैं और संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी कांगो में जारी संघर्ष को ‘पृथ्वी पर सबसे लंबे जटिल और गंभीर मानवीय संकटों में से एक’ करार दिया है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common