कांग्रेस महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद के हिंदुत्व में विश्वास रखती है : शिवकुमार

बेंगलुरु, कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि हिंदुत्व किसी एक की संपत्ति नहीं है और कांग्रेस महात्मा गांधी तथा स्वामी विवेकानंद के हिंदुत्व में विश्वास रखती है।

अंतर-धार्मिक विवाह और हिंदुत्व की राजनीति के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘ हमारा हिंदुत्व महात्मा गांधी का, स्वामी विवेकानंद का हिंदुत्व है। हिंदुत्व किसी एक की संपत्ति नहीं है। भारत की परंपरा, संस्कृति ही संपदा है जो हम सभी से संबंधित है। हम (कांग्रेस) अपने संविधान के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के हितों की सुरक्षा करेंगे।’

शिवकुमार ने राज्य में हो रहे बदलाव और संगठन के तौर पर कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बूथ एवं पंचायत स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: