कान फिल्म समारोह जुलाई तक के लिए स्थगित

न्यूयॉर्क, कोविड-19 महामारी के कारण पिछले वर्ष रद्द किए गए कान फिल्म समारोह को इस वर्ष जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है ताकि समारोह को लोगों की मौजूदगी में आयोजित किया जा सके।

कान के आयोजकों ने बुधवार को घोषणा की कि इस साल का समारोह अपने नियत समय से करीब दो महीने बाद 6-17 जुलाई को होगा। फ्रेंच रिवेरा महोत्सव पिछले 75 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने इस बार इसे प्रभावित कर दिया है।

कान समारोह को पिछले साल पहले जुलाई तक स्थगित किया गया फिर अंततः पूरी तरह रद्द कर दिया गया था।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: