लॉस एंजिलिस (अमेरिका), हॉलीवुड कलाकार कियानू रीव्स 2023 ‘बॉटल रॉक नापा वैली फेस्टिवल’ में अपने बैंड ‘डॉगस्टार’ के साथ मंच पर नजर आए। रीव्स ने 20 से अधिक वर्षों में पहली बार सार्वजनिक रूप से बैंड के साथ मौजूदगी दर्ज कराई। वह मंच पर ‘बास’ बजाते नजर आए। रीव्स ने कहा कि बैंड के साथी रॉबर्ट मैलहाउज ने शो से पहले उनकी ‘‘बेहद मदद’’ की।
अभिनेता ने ‘सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल’ से कहा, ‘‘ वह बस कहते थे कि ‘संगीत को केवल सुनो, गीत को महसूस करो… और यहीं से वो अपने आप निकलेगा। ’’ ‘डॉगस्टार’ का गठन 1991 में रीव्स और मैलहाउज ने किया था। रीव्स ने हाल ही में बताया था कि बैंड एक नई एल्बम पर काम कर रहा है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common