कृषि सुधार कानून युवाओं में कृषि उद्यमिता सुगम बनाएगी: जितेंद्र सिंह

नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि सुधार कानून युवाओं में कृषि संबंधी उद्यमिता को सुगम बनाएंगे और उन्हें इसे करियर के रूप में चुनने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि धीरे-धीरे इन नए सुधारों के फायदे सामने आएंगे और जो परिवार कृषि क्षेत्र से संबंधित नहीं भी हैं तो उसके युवा एक दिन कृषि क्षेत्र में स्टार्ट-अप के लिए सामने आएंगे।

उन्होंने कहा कि हाल ही में बनाए गए कृषि सुधार कानूनों का उद्देश्य युवा किसानों को कृषि की प्रौद्योगिकी और अत्याधुनिक प्रणालियों से वाकिफ कराना है।

सिंह यहां युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने युवा किसानों से संवाद कायम किया। इसमें उनके संसदीय क्षेत्र के छह जिलों के युवा किसानों, गांव के सरपंचों और युवा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: