केंद्रीय कृषि मंत्री का पंजाब के मुख्यमंत्री से फसल विविधीकरण पर ध्यान देने का आग्रह

नयी दिल्ली, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ हुई एक बैठक में पंजाब में धान-केंद्रित खेती के विकल्पों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। चौहान ने कहा ‘‘आज की बैठक बहुत ही सकारात्मक रचनात्मक और समाधान-उन्मुख रही जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई और फसल द्रमुक गठबंधन कमजोर नहीं हुआ, तमिलनाडु की जनता को अब भी गठबंधन पर भरोसा: स्टालिनचेन्नई, द्रविड मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल नहीं करने के बावजूद द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन कमजोर नहीं हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन को मिले 1.54 करोड़ वोट इस बात का प्रमाण हैं कि तमिलनाडु की जनता ने इस गठबंधन पर अपना भरोसा बनाए रखा है।

चुनाव परिणामों के बाद अधिकांश सहयोगी दलों ने खुले तौर पर कहा है कि वे अपनी निष्ठा बदले बिना द्रमुक के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा जारी रखेंगे। स्टालिन ने कहा यह द्रमुक के प्रति सहयोगी दलों के नेताओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां जारी एक बयान में कहा तदनुसार हम सैद्धांतिक राजनीतिक दलों के रूप में एकजुट रहेंगे और हमेशा की तरह जनता के कल्याण और राज्य के अधिकारों के लिए अपनी यात्रा जारी रखेंगे। तमिलनाडु की रक्षा करने की शक्ति और जुझारू भावना हमारे भीतर है।

उन्होंने कहा कि द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन ने तमिलनाडु को प्रगति के पथ पर ले जाने और राज्य के अधिकारों के नुकसान को रोकने के लिए मिलकर काम किया लेकिन हाल ही में हुए चुनावों में वह पूर्ण विजय प्राप्त नहीं कर सका।

स्टालिन ने कहा तथ्य यह है कि गठबंधन की ताकत कम नहीं हुई है और 1.54 करोड़ वोट तथा (कुल) 72 सीटें जीतना यह दर्शाता है कि तमिलनाडु के लोगों ने हम पर भरोसा जताया है। उन्होंने गठबंधन में शामिल किसी भी पार्टी के नेता या उनके कार्यकर्ताओं को हुई किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और इसकी जिम्मेदारी ली।

उन्होंने कहा मैं उन सभी की कड़ी मेहनत और सहयोग के लिए फिर से आभार व्यक्त करना चाहता हूं। स्टालिन ने उन सहयोगी नेताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने गठबंधन का साथ दिया। इनमें कांग्रेस भी शामिल है जिसने चुनाव के बाद पाला बदलकर तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) का हाथ थाम लिया और मक्कल निधि मय्यम के संस्थापक व सांसद कमल हासन भी जिन्होंने धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) को अपना समर्थन दिया था।

उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता के तौर पर उन्होंने गठबंधन से जुड़ी सभी वार्ताओं निर्वाचन क्षेत्रों के आवंटन समझौतों और प्रचार की जिम्मेदारी ली।

स्टालिन ने कहा द्रमुक के अध्यक्ष के रूप में मैं उन सभी नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं जो द्रमुक के नेतृत्व वाले एसपीए का हिस्सा थे।

उन्होंने कहा मैं कृतज्ञता प्रकट करता हूं कि 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए कई नए दल गठबंधन में शामिल हुए और राज्य के कल्याण के लिए आवाज उठाई। द्रमुक और मैं चुनाव के दौरान इन दलों द्वारा दिखाए गए विश्वास और सहयोग को कभी नहीं भूलेंगे। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: