केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और दिल्ली कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली के DDA रोशनआरा क्लब में पहले DDA-यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कप 2026 का उद्घाटन किया।
इस टूर्नामेंट में दिल्ली के दस विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी पांच अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे। इस पहल का उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच खेल प्रतिभा, टीम वर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ विजन से प्रेरित यह टूर्नामेंट, युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमताओं को निखारने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा।
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि ‘स्पोर्ट्स कप’ युवा प्रतिभाओं को निखारने, टीम भावना को मजबूत करने और दिल्ली के विश्वविद्यालयों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद करेगा। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे जोश और ईमानदारी के साथ प्रतिस्पर्धा करने का आग्रह किया, ताकि वे 2047 तक ‘विकसित भारत’ के विजन में अपना योगदान दे सकें।
उन्होंने खेल और रोजमर्रा की जिंदगी में एकता, अनुशासन और लगन के महत्व पर भी जोर दिया।दिल्ली कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने कहा कि एक मजबूत खेल संस्कृति बनाने के लिए युवा प्रतिभाओं को सशक्त बनाना और भविष्य के चैंपियनों के लिए अवसर पैदा करना जरूरी है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पहल ‘फिट दिल्ली’ और ‘विकसित भारत’ के विजन को बढ़ावा देने के साथ-साथ अनुशासन, टीम वर्क और खेल भावना को भी प्रोत्साहित करेगी।https://x.com/LtGovDelhi/status/2114988752611484156/photo/2