केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव, आरजीएंडसीसीआई और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की। जनगणना कराने की अधिसूचना 16 जून, 2025 को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी।
जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण यानी हाउसलिस्टिंग ऑपरेशन (एचएलओ) में प्रत्येक घर की आवासीय स्थिति, संपत्ति और सुविधाओं का ब्योरा एकत्र किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना (पीई) में जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक …प्रत्येक घर के प्रत्येक व्यक्ति की आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य जानकारियाँ एकत्रित की जाएँगी। जनगणना में जाति गणना भी की जाएगी। जनगणना गतिविधियों के लिए लगभग 34 लाख गणनाकार और पर्यवेक्षक तथा लगभग 1.3 लाख जनगणना कार्यकर्ता तैनात किए जाएँगे। यह जनगणना शुरू से अब तक की 16वीं और आज़ादी के बाद की 8वीं जनगणना है। आगामी जनगणना मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके डिजिटल माध्यम से की जाएगी। लोगों को स्व-गणना का प्रावधान भी उपलब्ध कराया जाएगा। संग्रहण, संचरण और भंडारण के समय डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुत कड़े डेटा सुरक्षा उपाय किए जाएँगे। https://x.com/AmitShah/status/1934280021029290327/photo/1