मुंबई, शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि वह प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायपालिका के संबंध में की गई टिप्पणियों को लेकर अवमानना की कार्यवाही के मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार उसके समक्ष पेश होंगे।
राउत ने कहा कि उन्हें अदालत में हुई कार्यवाही की पूरी जानकारी नहीं है, क्योंकि उनके वकील वहां मौजूद नहीं थे।राउत ने उच्चतम न्यायालय की कार्यवाही पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं अदालत में उपस्थित रहूंगा।’
’इससे पहले, दिन में उच्चतम न्यायालय ने राउत को प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायपालिका के संबंध में की गई टिप्पणियों को लेकर अवमानना की कार्यवाही के सिलसिले में 17 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से उसके समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।शीर्ष अदालत ने 16 अक्टूबर को इस मामले में राउत और पत्रकार निखिल वागले को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे।
हालांकि, अदालत ने अगली सुनवाई पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट देते हुए कहा था कि वह पहले उनके स्पष्टीकरण पर विचार करेगी।ये कारण बताओ नोटिस सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से दायर अवमानना याचिका पर जारी किए गए थे। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common