दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘लाडली फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के तहत, ‘मुख्यमंत्री जन सेवा सदन’ में 51 महिलाओं को 1-1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता के चेक प्रदान किए।
फाउंडेशन ने इस साल मार्च में इन महिलाओं के लिए एक सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया था और अब उनके पहले करवा चौथ के अवसर पर उन्हें यह वित्तीय सहायता दी गई है।
मुख्यमंत्री ने इन महिलाओं को बधाई दी और उनके सुखी एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पहल के लिए ‘लाडली फाउंडेशन’ की भी सराहना की।इस अवसर पर ‘लाडली फाउंडेशन’ के संस्थापक देवेंद्र कुमार और अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। https://x.com/CMODelhi/status/2115352246716416049/photo/1