केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने बेंगलुरु में ‘सेंटर फॉर ब्रेन एंड माइंड’ का उद्धघाटन किया

बेंगलुरु, विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2023 के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को यहां डिजिटल माध्यम से ‘सेंटर फॉर ब्रेन एंड माइंड’ का उद्धघाटन किया।’सेंटर फॉर ब्रेन एंड माइंड’ का संचालन राष्ट्रीय मानसिक जांच एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (एनआईएमएचएनएस) द्वारा किया जाएगा।

            एनआईएमएचएनएस के मुताबिक, यह केंद्र एक बड़ी उपलब्धि है, जिसे राष्ट्रीय जैविक विज्ञान केंद्र (एनसीबीएस) के सहयोग और रोहिणी नीलेकणी फिलानथ्रोपीज से प्राप्त 100 करोड़ रुपये के महादान से तैयार किया गया है।एनआईएमएचएनएस ने एक बयान में कहा, ”इस केंद्र का प्राथमिक उद्देशय गंभीर तौर पर बीमार मानसिक रोगियों के एक बड़े समूह की व्यापक जांच पर ध्यान केंद्रित करना है, जिनमें शिजोफ्रेनिया, बाइपोलर डिस्ऑर्डर, ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिस्ऑर्डर, मनोभ्रंश या फिर परिवारों में नशे की लत से पीड़ित लोग शामिल हैं।”

            बयान के मुताबिक, ”अगले दो दशक में इन बीमारियों को रोकने व उपचारों के तरीके तलाशने के साथ-साथ इन विकारों के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित शोध किये जाएंगे।”

            बयान में बताया गया कि यह अनुसंधान इमेजिंग (एक समर्पित एमआरआई स्कैनिंग सुविधा के साथ), आनुवंशिकी और स्टेम सेल जीवविज्ञान में उन्नत तकनीकों को सामने लाने में मदद करेगा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: