आम आदमी पार्टी 11 जून, 2023 को केंद्र के 19 मई के अध्यादेश के खिलाफ रामलीला मैदान में ‘महा रैली’ आयोजित करेगी, जिसने आई ए एस और दानिक्स कैडर के अधिकारियों के स्थानांतरण और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाया था।
यह अध्यादेश दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) को प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण देता है और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को नकारता है जिसमें कहा गया था कि दिल्ली सरकार का पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि से संबंधित सेवाओं को छोड़कर प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण है।
प्रेस वार्ता में आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि ”इस काले अध्यादेश ने साफ कर दिया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस तरह के तानाशाही फैसले देश पर थोपेगी. इसलिए आप ने दिल्ली की जनता के साथ मिलकर इसके खिलाफ अभियान चलाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, “11 जून को दिल्ली के लोग इस अध्यादेश के खिलाफ रामलीला मैदान में एक ‘महा रैली’ के लिए इकट्ठा होंगे।”
https://twitter.com/AapKaGopalRai/status/1660562616518086656/photo/1