सऊदी अरब से 381 हज यात्रियों का पहला जत्था दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से रवाना हुआ। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से हाजियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भारत में सऊदी राजदूत शाकली बिन ईद अल हुसैनी, दिल्ली हज कमेटी के अध्यक्ष कौशर जहां और कई अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे। केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी ने कहा, “पहली बार 4,314 महिलाएं बिना महरम के हज के लिए जा रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण को दर्शाता है।”
लेखी ने कहा कि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने हाजियों के लिए अच्छी व्यवस्था की है। उपराज्यपाल ने कहा कि अकेले दिल्ली से इस साल करीब 2600 लोग हज के लिए जा रहे हैं।
https://twitter.com/LtGovDelhi/status/1660353151474757632/photo/2