केरल ने ‘लाइफ मिशन’ के तहत पांच लाख मकानों का निर्माण पूरा किया: मुख्यमंत्री विजयन

तिरुवनंतपुरम, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को कहा कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की सरकार ने ‘लाइफ मिशन’ के तहत पांच लाख मकानों का निर्माण पूरा कर लिया है।

विजयन ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य भर में बेघर लोगों को सुरक्षित मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवास योजना 2016 में शुरू की गई थी।

उन्होंने कहा ‘‘2016 में एलडीएफ सरकार द्वारा केरल में मकानों की कमी दूर करने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘लाइफ मिशन’ के तहत पांच लाख मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि की घोषणा राज्य स्तरीय समारोह में 24 फरवरी को तिरुवनंतपुरम में की जाएगी। उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 तक इस परियोजना पर लगभग 20 831.60 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

विजयन ने कहा कि इस योजना के तहत सामान्य परिवारों को मकान निर्माण के लिए चार लाख रुपये और अनुसूचित जनजाति के परिवारों को छह लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: