केरल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 15 हुई: मुख्यमंत्री सतीशन

तिरुवनंतपुरम,  केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने सोमवार को कहा कि राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है तथा जबकि सात लोग अब भी लापता हैं।

           मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच राहत और बचाव अभियान तेज कर दिए गए हैं।

           शीर्ष अधिकारियों के साथ राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के बाद यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में सतीशन ने कहा कि सोमवार सुबह नौ बजे तक राज्यभर में स्थापित 316 राहत शिविर में 11 018 लोग शरण लिये हुए हैं।

          उन्होंने बताया कि कोट्टायम जिले से तीन लोगों की मौत की खबर है  जिनमें पूंजार विधानसभा क्षेत्र के दो लोग और पानी की टंकी में गिरने के कारण डूबने से एक बच्चे की मौत की घटना शामिल हैं।

          एर्णाकुलम में दो लोगों की मौत हुयी है जबकि इडुक्की और मुवाट्टुपुषा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। कोल्लम में दो  मलप्पुरम में चार  कन्नूर में एक और कोझिकोड में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

          सतीशन ने बताया कि सात लोग अब भी लापता हैं। इनमें कोल्लम में दो  कन्नूर में दो  मलप्पुरम में एक तथा इडुक्की और मुवाट्टुपुषा में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: