‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ फिल्म अब 16 मई को रिलीज होगी

नयी दिल्ली, अभिनेता सुनील शेट्टी अभिनीत फिल्म ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ अब 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रिंस धीमान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा भी नजर आएंगे।फिल्म पहले 14 मार्च को रिलीज होनी थी लेकिन अब इसके रिलीज होने की तारीख में परिवर्तन किया गया है।

प्रोडक्शन कंपनी ‘पैनोरमा स्टूडियोज’ ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस फिल्म की रिलीज की नयी तारीख को साझा किया। पोस्ट में लिखा गया ‘‘सोमनाथ के महान की कहानी ‘केसरी वीर’ अब 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

’’क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: