कोको गाफ ने पहली बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स जीता

रियाद अमेरिका की युवा टेनिस स्टार कोको गाफ ने ओलंपिक चैम्पियन झेंग किंवेन को 3 . 4 6 . 4 7 . 6 से हराकर पहली बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स जीता । बीस वर्ष की गाफ ने 3 . 5 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज की । वह 2014 में सेरेना विलियम्स के बाद यह खिताब जीतने वाली पहली अमेरिकी खिलाड़ी है 8+। उन्हें पुरस्कार के तौर पर 48 लाख डॉलर मिले । वह मारिया शारापोवा (2004) के बाद खिताब जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं । गाफ ने फाइनल तक के सफर में एरिना सबालेंका और इगा स्वियातेक को हराया । युगल वर्ग में कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोवस्की और न्यूजीलैंड की एरिन राउलिफ ने खिताब जीता । क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: