कोरिया के आंतरिक मामलों और सुरक्षा मंत्री यून होजुंग ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाक़ात की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में संसद भवन में कोरिया गणराज्य के आंतरिक मामलों और सुरक्षा मंत्री यून होजुंग और कोरियाई प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाक़ात की।यून होजुंग 22वीं नेशनल असेंबली के सदस्य भी हैं जो ग्योंगगी-डो में गुरी-सी का प्रतिनिधित्व करते हैं, डेमोक्रेटिक पार्टी की आपातकालीन प्रतिक्रिया समिति के सह-अध्यक्ष हैं और कोरिया-जापान संसदीय संघ के सलाहकार हैं।

बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने भारत और कोरिया गणराज्य के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी पर चर्चा की। उन्होंने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन के प्रति सम्मान और समावेशी विकास व प्रगति के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया।बातचीत में टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आपदा प्रबंधन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों पक्षों ने संसदीय सहयोग को मज़बूत करने और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंधों को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

%d bloggers like this: