गायक, गीतकार स्वानंद किरकिरे को दिल्ली हिंदी अकादमी का उपाध्यक्ष बनाया गया

नयी दिल्ली, प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्व गायक और गीतकार स्वानंद किरकिरे को दिल्ली हिंदी अकादमी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री और कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को अकादमी के पुनर्गठित संचालक मंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता की।

सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “लोकप्रिय पार्श्व गायक और गीतकार स्वानंद किरकिरे को दिल्ली हिंदी अकादमी का उपाध्यक्ष नामित किया गया है। महामारी के समय में हिंदी भाषा को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर भी चर्चा हुई।” सिसोदिया ने कहा कि अकादमी को किरकिरे के हिंदी भाषा और संस्कृति के अनूठे अनुभवों से लाभ होगा। सिसोदिया ने अकादमी के सदस्यों से कहा कि वे कला और संस्कृति कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नए तरीकों का उपयोग करने के बारे में सोचना शुरू करें।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: