केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने 21 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्विनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी हित के विषयों पर चर्चा की।
साथ ही, वित्तीय सेवाओं, नवीकरणीय ऊर्जा, उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के अवसरों पर भी बात की।
भारत की अपनी यात्रा के दौरान, जॉन स्विनी ने नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया-स्कॉटलैंड बिजनेस फोरम’ में भी हिस्सा लिया। इस फोरम का मुख्य उद्देश्य व्यापार, निवेश और नवाचार (इनोवेशन) के क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ाना था।
इस फोरम में भारत और स्कॉटलैंड के कारोबारी नेताओं और व्यापार प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, ताकि आर्थिक संबंधों को और गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की जा सके।https://x.com/FinMinIndia/status/2112858922315120950/photo/2